बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार को कर्ण समागम की टीम ने अध्यक्ष अनिल कर्ण के नेतृत्व में मानव सेवा आश्रम में मूक-बधिर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाई, फल और पटाखों का वितरण किया। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर खुशियों की मुस्कान बिखेरी। बच्चों ने भी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संस्था के सदस्यों के बीच दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर कर्ण समागम के संरक्षक चंद्रपति मल्लिक, महासचिव मिहिर चंद कंठ, उपाध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास, कोषाध्यक्ष परिणव कुमार, बीएलडी रमन, उपमहासचिव अमरनाथ, सचिव अरविंद कुमार, अशोक कुमार कर्ण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दीपावाली पर कर्ण समागम ने दिव्यांग बच्चों के बीच मिठाई का ...