बोकारो, अक्टूबर 10 -- डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट परीक्षा में दिखाई प्रतिभा Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। आत्मरक्षा और शारीरिक स्फूर्ति की कला मार्शल आर्ट में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की प्राइमरी और सीनियर, दोनों इकाइयों के कुल 91 छात्र-छात्राओं ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफलता हासिल की। विद्यार्थियों को उनकी दक्षता और कौशल के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के बेल्ट प्रदान किए गए। विद्यालय की प्राइमरी इकाई के 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इनमें 14 को येलो, 27 को ऑरेंज, तीन को ग्रीन, तीन को ब्लू-2, 19 को ब्लू-1, एक को पर्पल-2, दो को पर्पल-1 और एक को ब्राउन बेल्ट मिला। वहीं, सीनियर विंग के 21 विद्यार्थी सफल रहे। इनमें चार को येलो, आठ को ऑरेंज, दो को ब्लू-2 ...