बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड सांस्कृतिक मंच की संयुक्त बैठक गुरुवार को चास बाईपास रोड स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजदेव माहथा ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सांस्कृतिक मंच की ओर से 20 सितंबर को चास में भव्य करम-जावा-परब महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि वर्ष 1986 से स्व. राजेंद्र महतो के नेतृत्व में मंच झारखंडी संस्कृति और परंपरा से जुड़े पर्व मनाता आ रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: करम परब की तैयारी को लेकर कांशिडीह महिला समिति की बैठक संपन्न वक्ताओं ने करम-जावा...