Bokaro News: करम गीतों से गूंजे गांव, बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की
बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: पेटरवार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ करम परब मनाने के बाद बुधवार को जावा डाली और करम डाली के विसर्जन के साथ पर्व संपन्न हो गया। सुबह व्रती युवतियां व महिलाएं करम गीत गाते हुए नदी, तालाब व अन्य जलाशयों तक पहुंचीं और विधि-विधान से जावा एवं करम डाली का विसर्जन किया। इससे पहले मंगलवार की रात विभिन्न गांवों के करम आखड़ों में परंपरागत तरीके से करम डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। व्रतियों ने करम गोसाईं को फूल और दूध अर्पित कर भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान ढोल-मांदर की थाप और करम गीतों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: करमा-धरमा पर्व संपन्न करम परब से पहले कुंआरी कन्याओं ने नदी-नाला और जलाशयों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.