बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: फुसरो के करगली स्थित श्री शिवनारायण श्याम मंदिर से आगामी 25 अगस्त को झरिया धाम स्थित बाबा श्याम को डाक निशान अर्पित किया जायेगा। इसे लेकर श्याम प्रेमियों में उत्साह है। निशान यात्रा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय की जा रही है। श्याम प्रेमी सह फुसरो बाजार के प्रसिद्ध वाहन व्यवसायी ललित अग्रवाल ने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 6 बजे करगली बाजार से विशाल निशान यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा करगली बाजार से फुसरो बाजार होते हुए स्टेशन तक पहुंचेगी। इसके बाद डाक निशान झरिया धाम के लिए रवाना होगा। शाम 6 बजे झरिया धाम पहुंचकर बाबा श्याम को डाक निशान अर्पित किया जायेगा। निशान यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न चीजों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...