बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड की सियारी पंचायत के चित्तू गांव में आत्मा अनुदान सहाय योजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को बदलते मौसम और कम होती वर्षा को देखते हुए कम पानी में होने वाली फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

किसानों को जानकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधन बबलू सिंह ने किसानों को बताया कि बोकारो जिले में अब तक सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत से भी कम वर्षा हुई है। ऐसे में किसानों को मड़ुवा, बाजरा, ज्वार, अरहर व मूंग सहित अन्य दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे कम पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

मिलेट मिशन योजना बताया कि झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये की प्रोत्साहन ...