Bokaro News: कभी हजारों छठव्रतियों की आस्था का केंद्र था रानीपोखर, अब अस्तित्व पर संकट
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: कभी बोकारो में छठ महापर्व की पहचान रहे ठाकुर बांध यानी रानीपोखर घाट पर अब सन्नाटा पसरा है। 1970 से 2003 तक यह तालाब हजारों छठव्रतियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। करीब आठ एकड़ में फैले इस तालाब में सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते थे। मन्नत पूरी होने की कामना लेकर सैकड़ों व्रती अपने घरों से घाट तक दंडवत करते हुए आते थे। आज उपेक्षा, गंदगी और तालाब की जमीन पर बढ़ते दबाव के कारण इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान मिटने के कगार पर है। रानीपोखर घाट पर छठ करने वालों में सेक्टर आठ, नौ और 11 की घनी आबादी के साथ सेक्टर चार के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होते थे। छठ के दौरान यहां भक्तिमय माहौल रहता था। तालाब के घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.