Bokaro News: कदमाडीह में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की चरगी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल कदमा डीह गांव में गुरुवार को नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज चित्रगुप्त महतो ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के साथ ही कदमा डीह टोला में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इसके लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार जताया। बताया गया कि विगत तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने चित्रगुप्त महतो का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.