बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार रात भर बिजली गुल रही। इससे परियोजना में कोयला उत्पादन, उत्पादकता और संप्रेषण पूरी तरह ठप रहा। अंधेरे के कारण परियोजना क्षेत्र में अलग माहौल बना रहा। इसी दौरान कथारा बस्ती समीप बिजली की खराबी को दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहा बिजली मिस्त्री सुंदर मंडल नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है और पैर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज बाद चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...