बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: कथारा। गुरु पूर्णिमा सह वार्षिकोत्सव के अवसर पर कथारा गायत्री ज्ञान मंदिर में 29 जुलाई को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 30 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए गायत्री मंदिर के वरीय कार्यकर्ता चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि 28 जुलाई को क्षेत्र में नशा मुक्ति रैली जबकि 29 जुलाई को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की प्रातः सामूहिक जाप, सामूहिक चालीसा पाठ, विभिन्न संस्कार, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल का उद्बोधन, संध्या युग संगीत व दीप महायज्ञ संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...