Bokaro News: कचरा उठाव से लेकर डंपिंग तक रहेगी विशेष व्यवस्था, पूजा के दौरान स्वच्छता पर निगम का जोर
बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: दुर्गापूजा के दौरान चास नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए शुक्रवार से विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। पूजा पंडालों के आसपास गंदगी जमा नहीं हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए निगम ने सफाई व्यवस्था में विशेष बदलाव किया है। पूरे निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटकर सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। पूजा के दौरान कचरा उठाव से लेकर उसके डंपिंग तक की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निगम का यह अभियान दुर्गापूजा के बाद छठ पूजा तक जारी रहेगा। पूजा के दौरान चास के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जमा होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए निगम ने पंडालों के आसपास नियमित सफाई के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.