बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडे प्रस्तुत किए तथा प्रशासन को औद्योगिक क्षेत्रों की चुनौतियों से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कराने का अनुरोध किया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों, नालियों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बंद ...