Bokaro News: औद्योगिक नगरी में गूंजा विश्वकर्मा भगवान का जयकारा, पूजा स्थलों पर उमड़ी भीड़
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: औद्योगिक नगरी बोकारो में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही कारखानों की मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, यार्ड, गैराज और फैक्ट्रियों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कामकाज में सुख-समृद्धि, सफलता और उन्नति की कामना की। बियाडा क्षेत्र की फैक्ट्रियों में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट की गई और कर्मियों ने मशीनों व उपकरणों की पूजा की। नया मोड़ बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित विभिन्न गैराजों में वाहन चालकों और कर्मियों ने भगवान विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.