बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: पश्चिम बंगाल के रघुनाथ पुर स्थित एन टी पी सी प्लांट से ओवर लोड स्लैग डस्ट लोडकर पेटरवार आ रही 42 हाइवा को ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर शाम7:30 बजे पकड़कर डीटीओ बोकारो को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा ओवरलोड हाइवा को पकड़े जाने की सूचना पर गिरिडीह सांसद चंद प्रकाश चौधरी व गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो घटना स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ओवरलोड छाई लदा सात हाइवा जब्त, ओवरलोड बंद करने की मांगघटनाक्रम गौरतलब है कि पेटरवार के चरगी में भारत माला परियोजना के तहत बनाये जा रहे वाराणसी से कोलकाता तक सिक्सलेन एक्सप्रेसवे सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सिक्सलेन सड़क निर्माण में लगे सैकड़ों हाईवा गाड़ियां अपनी क्षमता से 15-20 टन अधिक स्लैग डस्ट लेकर रोज़ाना ढोने का काम कर रह...