Bokaro News: ओवरलोड परिवहन बंद होने का दावा भ्रामक : श्रवण
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला सह संयोजक बोकारो थर्मल निवासी श्रवण सिंह ने कहा कि डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित नूरीनगर के ऐश पौंड से ओवरलोड छाई लदा हाइवा का परिचालन अभी भी जारी है।
हालात की समीक्षा डीवीसी बोकारो थर्मल के डीजीएम एए कुजूर के हवाले से ओवरलोड परिवहन बंद होने संबंधी बयान जमीनी स्थिति से मेल नहीं खाता है। हमारे पास इसके कई साक्ष्य हैं कि ओवरलोड वाहनों का परिचालन अभी भी जारी है। ओवरलोड हाइवा के लगातार परिचालन से रिहायशी क्षेत्रों की सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही साथ धूल एवं छाई से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। यदि ओवरलोड परिवहन बंद होने का दावा सही है तो डीवीसी प्रबंधन एवं संबंधित प्रशासन मौके पर जांच कर स्थिति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.