बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। पेटरवार अंचल के पिछरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर ओवरलोड छाई और कोयला परिवहन से हो रहे वायु प्रदूषण का कड़ा विरोध किया। विस्थापित नेता सूरज महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने कहा कि बिना तिरपाल ढंके हो रही ट्रांसपोर्टिंग से धूल उड़ रही है, जिससे लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सीसीएल व डीवीसी प्रबंधन से सड़क पर पानी का छिड़काव करने और नियमों के तहत परिवहन की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि 31 अक्टूबर तक प्रशासन ने ठोस पहल नहीं की, तो 2 नवंबर से ट्रांसपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले भी ग्रामीणों के द्वारा विरोध जताया जा चुका है। उसके बाद एक-दिनों तक सुधार होता है परंत...