Bokaro News: ओडिसा के अस्पताल में चंद्रपुरा के युवक की मौत
बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के राजाबेड़ा गांव के काड़ामारा टोला निवासी विजय सिंह (35 वर्ष) की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। विजय तीन महीने से ओडिशा के झारसुगुड़ा में रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में मजदूर के रूप में कार्यरत था तथा इस दौरान उसकी तबियत खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह अस्पताल से ही उसने वीडियो कॉल के जरिए अपनी पत्नी से बात की थी। देर शाम अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो जाने की सूचना मिली। बताया गया है कि घर की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण वह रोजगार के लिए ओडिशा गया था। निधन की खबर मिलते ही उसके परिवार व काड़ामारा टोला में मातम पसर गया है। परिवार वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं। विजय अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां व एक पुत्र को छोड़ गया है। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.