बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व वाली एसआईटी में शामिल बरमसिया व चंदनकियारी पुलिस ने ऑर्गनाइज्ड व साइबर क्रिमिनलों को फर्जी तरीके से मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले दो विक्रेता (पोस, प्वाइंट ऑफ सेल) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 27 वर्षीय प्रदीप दास व 20 वर्षीय मुकेश गोप को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है, जिसमें इंस्टॉल ऐप के जरिए दोनों ग्राहकों के कागजात का गलत इस्तेमाल कर अतिरिक्त सीम हांसिल करते थे, फिर उसे अधिक रुपए लेकर अपराधियों से जुड़े नेटवर्क के एजेंट को बेच देते थे। दोनों पश्चिम बंगाल की इंटरेस्ट बॉडर से सटे चंदनकियारी के मूल निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है, जिसके आधार पर द...