Bokaro News: एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 78 मामलों की उपायुक्त ने की समीक्षा
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत अनुदान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्ज मामलों, पीड़ितों को देय मुआवजा, जाति प्रमाणपत्र सत्यापन, अनुसंधान एवं आरोप पत्र दाखिल करने की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति ने पात्र पीड़ितों को राहत अनुदान की प्रथम किस्त के भुगतान की अनुशंसा की। बैठक में 78 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें अनुसूचित जाति से संबंधित 52 तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित 26 मामले शामिल हैं। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों की अपडेट स्थिति की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.