बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चैंबर भवन स्थित सभागार में सिक्का एवं करेंसी वितरण सह वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से जूझ रहे व्यापारियों को राहत देना और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीआई बोकारो के सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार थे। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान छोटे नोटों एवं सिक्कों की कमी से व्यापारियों को ग्राहकों के साथ लेन-देन में परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसबीआई के सहयोग से दुकानदारों में किया गया सिक्का वितरण बैंक की यह पहल व्यापारिक गतिविधि...