बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एसएस कॉलेज चास में कथित प्रशासनिक अराजकता, वित्तीय अनियमितताओं और सचिव की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता युगदेव महथा और सोनू राय ने किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन में पारदर्शिता का अभाव है तथा वर्तमान सचिव की मनमानी के कारण शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में कथित रूप से भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। छात्रों ने हाल ही में कॉलेज में चलाए गए पौधारोपण अभियान में भी वित...