बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने अपने द्वितीय चरण के आंदोलन के तहत सोमवार को एसएमएस न्यू विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संघ नेताओं ने कहा कि बीएसएल कर्मचारियों से जुड़े 45 से अधिक मुद्दे सेल कॉर्पोरेट स्तर पर तथा 60 से अधिक मुद्दे बोकारो इस्पात संयंत्र स्तर पर लंबित पड़े हैं। इसके अलावा वेज रिवीजन-2017, एरियर भुगतान, बोनस फॉर्मूला, एनजेसीएस में सुधार तथा ग्रेच्युटी समेत विभिन्न मामलों को लेकर बीएकेएस सहित कई यूनियनों द्वारा अलग-अलग न्यायालयों में मुकदमे दायर किए गए हैं। नेताओं का आरोप था कि कर्मचारियों को मिलने वाली कई सुविधाएं य...