बोकारो, अक्टूबर 16 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के चंद्रपुरा, नर्रा एवं तेलो शाखा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के नन्हे-मुन्ने पारंपरिक परिधान पहनकर स्कूल पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों और नारी शक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भक्तिमय भजनों और पारंपरिक लोकगीतों की धुनों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की। नौ कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रतिमा वर्मा ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, आत्मबल और बुराई पर अच्छाई की विजय की सीख देता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नौ कन्याओं का पू...