बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करम उत्सव एसआर इंटरनेशनल एकेडमी की नर्रा, तेलो और चंद्रपुरा शाखा में सोमवार को धूमधाम से मना। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर करम डाल की पूजा-अर्चना की और मांदर की थाप पर पारंपरिक झूमर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय का वातावरण लोक-गीतों और सांस्कृतिक छटा से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने प्रकृति के संरक्षण और भाई-बहन के अटूट प्रेम से जुड़े इस पावन पर्व के महत्व को अपने नाटकों और भाषणों के माध्यम से भी प्रस्तुत किया। प्राचार्या प्रतिमा वर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को करमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी माटी, प्रकृति और ...