Bokaro News: एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में जन्माष्टमी उत्सव
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: एसआर इंटरनेशनल एकेडमी चंद्रपुरा में गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से जुड़ी मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति की गई। प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के पारंपरिक परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचे थे। मोरपंख लगी पगड़ी, हाथों में बांसुरी और कान्हा के बाल रूप में सजे बच्चों की मासूमियत और मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य प्रतिमा वर्मा ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि हमें सत्य, प्रेम, निष्ठा और निस्वार्थ कर्म का शाश्वत संदेश देने वाला पर्व है। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.