बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के नर्रा, चंद्रपुरा और तेलो शाखा में मंगलवार को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रतिमा वर्मा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण, सुरक्षा और नैतिक दायित्वों का प्रतीक है। स्कूली बच्चों ने राखी मेकिंग व थाली सज्जा का आयोजन किया। हस्तनिर्मित व पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से मनमोहक राखियां व पूजा की थालियां सजाई। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की वहीं छात्रों ने सदैव सहयोग और सम्मान का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: राखी बांधते समय कौन सा मंत्र ...