Bokaro News: एसआईआर में अनावश्यक ग्रामसभा की अनुशंसा नहीं करें मुखिया : सीओ
बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: चास अंचलाधिकारी सेवा राम साहू ने एसआईआर से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर मुखियाओं को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के लिए मांगे जा रहे सभी प्रकार के दस्तावेजों के मामले में अनावश्यक रूप से ग्रामसभा कर अनुशंसा नहीं की जाए। जो लोग क्षेत्र के निवासी हैं और उनके पास निवास प्रमाणित करने के लिए किसी प्रकार का दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, केवल ऐसे मामलों में सत्यापन के लिए ग्रामसभा से अनुशंसा की जानी चाहिए। सीओ ने कहा कि अधिकांश पंचायतों से ग्रामसभा की अनुशंसा वाले आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जो उचित प्रक्रिया नहीं है।वहीं, सीओ ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को क्षेत्र में गैरमजरूआ भूमि को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि बड़ी संख्या में गैरमजरूआ जमीन पर ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.