बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जरीडीह अंचल कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) प्रणव ऋतुराज ने की। बैठक में सीओ ने चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित आपत्तियों, नोटिस जारी करने और सुनवाई की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। सीओ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का पारदर्शी तरीके से पालन किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा में दावा-आपत्तियों पर विस्तार से हुई चर्चा इनमें...