बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने एसआईआर-2026 अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने हेतु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े साथियों के साथ विशेष प्रशिक्षण एवं संवाद किया। फुसरो के करगली रेस्ट हाउस में प्रशिक्षण व संवाद किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर-2026 अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई तथा रील्स, शॉर्ट वीडियो एवं सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से अधिक से अधिक को जागरूक करने की रणनीति बनायी गई। 9. करगली में विशेष प्रशिक्षण व संवाद में सभी के साथ सीओ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...