Bokaro News: एसआईआर के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला प्रतिवाद मार्च
बोकारो, अक्टूबर 23 -- एसआईआर के विरोध में प्रतिवाद मार्च Bokaro News: एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान करने और मतदान का अधिकार छिनने की आशंका के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा चंदनकियारी ने शुक्रवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च हरदयाल शर्मा चौक से शुरू होकर सुभाष चौक तक पहुंचा, जहां प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी ने की, जबकि संचालन मोर्चा के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसे में एसआईआर की प्रक्रिया के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एसआईआर रद्द करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.