बोकारो, अक्टूबर 27 -- एसआईआर 2026 की सुनवाई की समीक्षा Bokaro News: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से एसआईआर 2026 के तहत विधानसभावार सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बोकारो, चंदनकियारी, गोमिया व बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई की स्थिति, लंबित मामलों तथा आदेश-पत्र अपलोड करने की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के क्रम में डीईओ सह डीसी ने सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (अतिरिक्त एईआरओ) को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित मामलों की सुनवाई शीघ्र पूर्ण करें। जिन मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन आदेश-पत्र को अपलोड करने की प्रक्रिया लंबित है...