बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: चास स्थित जिला अवर निबंधन कार्यालय में एसआईआर कार्य के कारण नियमित रजिस्ट्री व्यवस्था प्रभावित होने से रैयतों, दस्तावेज लेखकों और जमीन-जायदाद से जुड़े अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रजिस्ट्री कराने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काम नहीं होने पर निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दस्तावेज लेखकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एसआईआर कार्य के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सप्ताह में कम से कम दो दिन रजिस्ट्री कार्य संचालित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि एसआईआर महत्वपूर्ण कार्य है, लेकिन इसके कारण आम लोगों की निबंधन सुविधा पूरी तरह बाधित नहीं होनी चाहिए। जरूरी काम अटकने से बढ़ी परेशानी

रैयतों की समस्याएँ रैयतों का क...