बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: बोकारो जिले में एसआईआर-2026 यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने वाला गोमिया पहला विधानसभा क्षेत्र बन गया है। अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही इस विधानसभा ने जिले में यह उपलब्धि हासिल की। इस विधानसभा क्षेत्र में गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में सभी कुल 3,19,737 मतदाताओं के गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरे गए। अभियान के दौरान 9,557 मतदाता मृत, 19,904 स्थानांतरित, 4,064 अनुपस्थित तथा 190 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने से इंकार किए जाने का विवरण दर्ज किया गया। गोमिया प्रखंड विधानसभा का सबसे बड़ा प्रखंड है, जिसमें 36 पंचायतें शामिल हैं। इसके अलावा कसमार में 15 तथा पेटरवार में 13 पंचायतें हैं। गोमिया की 36 पंचायतों में 18 शहरी और 18 ग्रामीण क्षेत्र की पं...