बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कसमार अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बोकारो जिले के दोनों शेडो बूथ त्रियोनाला (मतदान केंद्र संख्या 337) एवं चौड़ा (मतदान केंद्र संख्या 341) का दौरा कर वहां चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने हिसीम (बूथ संख्या 335), केदला (336) और पिरगुल (340) मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कियामतदाता फॉर्म भरने की अपील सीओ ने बीएलओ के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और उन्हें इन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी ...