बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास योजनाएं इन दिनों कनीय अभियंताओं द्वारा माप पुस्तिका (एमबी) में प्रविष्टि नहीं किए जाने के कारण प्रभावित हो रही हैं। निर्माण कार्य पूरा होने अथवा अगले चरण में पहुंचने के बावजूद मापी नहीं होने से भुगतान अटक गया है, जिससे कई योजनाओं का कार्य बीच में ही रुक गया है। इस स्थिति से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजुलिया पंचायत के मुखिया बासुदेव रजवार ने बताया कि एमबी जारी नहीं होने से स्कूल चहारदीवारी निर्माण कार्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और पंचायत प्रतिनिधि कब तक उधार लेकर काम कराएंगे। समय पर भुगतान मिलने पर योजनाओं को जल्द पूरा किया जा सकता है।

स्थानीय मुद्दे पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि कई स...