बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। मुरहुलसुदी पंचायत प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन टूर्नामेंट के फाइनल का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आईपीएल की तर्ज पर प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है और इससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है। कसमार के प्रभारी थानेदार रंजन सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

खिताबी मुकाबला इधर, खिताबी मुकाबले में तांती इलेवन ने अजय हिटमैन की टीम को चार रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते...