Bokaro News: एमएमडीआर बिल के विरोध में 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर होगा विशाल धरना : झामुमो
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (एमएमडीआर बिल) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को चास प्रखंड की सुनता पंचायत में बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान श्यामपुर रेलवे फाटक, बांसिमली, हिटटांड़, सुनता, विक्रमडीह, कुसुमटीकरी, बांधघुटी, बालीचुड़ा, डूंगरीगोडा और खुदनीटोपा समेत विभिन्न गांवों में लोगों को प्रस्तावित विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई तथा 7 सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंड की जनता का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक राज्य के आर्थिक अधिकारों को कमजोर करने वाला है। यह भी पढ़ें- झामुमो प्रखंड व नगर कमेटी की बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.