बोकारो, सितम्बर 1 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो के नेतृत्व में मंगलवार को सदमा कला पंचायत के पोरदाग गांव में एमएमडीआर कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की ओर से लाए गए एमएमडीआर कानून के प्रावधानों और इससे झारखंड को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 7 को सदर प्रखंड में प्रदर्शन, एमएमडीआर एक्ट का होगा विरोधविरोध के मुद्दे झामुमो नेताओं ने कहा कि खनिज संपदा से झारखंड सरकार को प्रतिवर्ष करीब 12 से 14 हजार करोड़ रुपये उपकर के रूप में मिलने का अनुमान है। वहीं केंद्र पर राज्य का करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया गया। नेताओं ने कहा कि खनिज से मिलने वाली राशि का उपयोग मंईयां सम्मान योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, स्वास्थ्य,...