बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थी एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी के गुण सीख रहे हैं। विद्यालय में संचालित एनसीसी की यूनिट-1 नेवल यूनिट के तहत गुरुवार को मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 91 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान नौसेना के पेटी ऑफिसर एसके गुप्ता और पेटी ऑफिसर संतोष कुमार वर्मा ने कैडेटों को भारतीय नौसेना से जुड़ी विभिन्न बारीकियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने प्रैक्टिकल और थ्योरी के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्राउंड प्रैक्टिस और ट्रूप कमांड का अभ्यास कराया। साथ ही नौसेना की कार्यप्रणाली, अनुशासन और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कैडेटों ने भी उत्साह के साथ सवाल पूछे और नौसेना से संबंधित जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर विद्य...