बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: राष्ट्रीय राजमार्ग-320 पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए जरीडीह पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टांडबालीडीह टोल प्लाजा सहित एनएच के आसपास नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में 47 ट्रक और चारपहिया वाहनों के चालान काटे गए। सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: नो-पार्किंग में खड़े 12 वाहनों पर कार्रवाई, 2.42 लाख जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...