बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता का खामियाजा मासूम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच अस्पताल का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड पिछले सात वर्षों से शुरू नहीं हो पाया है। नतीजतन गंभीर रूप से बीमार बच्चों को वयस्क मरीजों के साथ सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में अस्पताल के वार्ड में चिंताजनक स्थिति देखने को मिली। एक ही बेड पर दो बच्चों को रखा गया था, जबकि दूसरे बेड पर करीब डेढ़ वर्ष का बच्चा भर्ती था। तीनों थैलेसीमिया से पीड़ित थे और उन्हें रक्त चढ़ाया जा रहा था। चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों को एडल्ट मरीजों के साथ रखने से संक्रमण फैलने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है, जो उनकी जा...