बोकारो, नवम्बर 22 -- Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आमडीहा निवासी कृपा सिंधु महतो पिछले एक साल से लापता हैं। उनकी तलाश में पत्नी अंजना महतो दर-दर भटक रही हैं। पति के लापता होने का दर्द झेल रही महिला की परेशानी तब और बढ़ गई, जब सेक्टर छह थाना क्षेत्र स्थित मेस संचालक ने उनके पति के खिलाफ स्कूटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी। अब महिला पति की गुमशुदगी और चोरी के मामले में पुलिस जांच को लेकर परेशान है। उसने मेस संचालक पर पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा, टाउन डीएसपी राजीव रंजन और चास एएसपी वेदांत शंकर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार, उनके पति सेक्टर छह थाना क्षेत्र में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के मेस में काम करते थे। लंबे समय तक घर नहीं लौटने पर उन्ह...