बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेशों के अनुपालन करते हुए जरीडीह पुलिस ने लंबित  वारंटों के निष्पादन को लेकर बुधवार की रात्री में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबित एक वारंटी को मिश्रा साईड निवासी बासु मिश्रा पिता हरेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद वांरटी को न्यायिक हिरासत में  जेल भेजा गया। जबकि दो अन्य वारंटियों को रिकॉल प्रस्तुत करने पर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी कर छोड़ दिया। उक्त जानकारी देते थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि लंबित वारंटियो के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...