बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: एक्सपर्ट कॉर्नर में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सावन की उमंग व पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया। गीत, नृत्य, कविता व अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस अवसर पर रूपा, पुष्पा, सरिता, शिल्पी, खुशबू, सोनाक्षी, सीमा, चंदा व रीता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सावन से जुड़ी लोक संस्कृति व उत्सव की भावना को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों व मिठाइयों का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सावन संगम ने दिखी संस्कृति व भक्ति...