Bokaro News: एआरएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना सावन महोत्सव
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बुधवार को बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण सावनमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक रामलखन यादव व प्राचार्य विश्वजीत पाल ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ किया। छात्राओं ने सावन आधारित गीत, लोकनृत्य, भाषण व कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य विश्वजीत पाल ने कहा कि सावन केवल त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति व परंपरा से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, एकता व प्रकृति प्रेम की भावना जागृत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कौसर फातिमा, तन्नुश्री, अफसाना, अवंतिका, गोल्डी, नैन्सी, श्रुति व अनुपमा शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.