बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: स्थानीय प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत मोचरो निवासी खिरू गंझू के 22वर्षीय पुत्र नरेश गंझू का शव शनिवार को उतराखंड से गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मां दुखनी देवी व बहन पूनम कुमारी रोते रोते बार बार अचेत हो जा रही थी।

घटना का विवरण मालूम हो कि नरेश गंझू पिछले मई माह में उत्तराखंड के बड़कोट में यमुनेत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल काम करने गया हुआ था जहां बीते बुधवार की रात टनल में कार्य करने के दौरान कंक्रीट का बड़ा ढेला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे कंपनी के वाहन से सीएचसी बड़कोट लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

कंपनी की सहायता जिसके बाद नवयुग कंपनी ने मृतक के परिजन को बड़कोट बुलाया ...