बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। ईएसएल स्टील लिमिटेड की ओर से संचालित ईएसएल स्किल स्कूल में शुक्रवार को प्रमाण पत्र, ऑफर लेटर वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को सम्मानित करना तथा उन्हें रोजगार से जोड़ना था। इस पहल के माध्यम से कंपनी स्थानीय युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। समारोह में कुल 52 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

समारोह का उद्देश्य इस दौरान 16 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि 18 युवाओं को विभिन्न संस्थानों की ओर से नियुक्ति (ऑफर) पत्र सौंपे गए। वहीं एसपीवीआई व एफटीओएचए बैच के 47 प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए आवश्यक ...