Bokaro News: इलाज के दौरान घायल की मौत, मुआवजा को गोमिया-ललपनिया सड़क जाम
बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत के स्कूल मोड़ पर 22 जुलाई की शाम सड़क दुर्घटना में घायल 62 वर्षीय बलराम महली की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर तुलबुल स्थित गोमिया-ललपनिया मुख्य सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन करीब तीन घंटे बाधित रहा। समझौते के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, उस दिन स्कूल मोड़ के समीप 407 मालवाहक वाहन (संख्या जेएच09ए-0376) ने बलराम महली को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों ने उन्हें रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और बहू छोड़ गए।घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.