Bokaro News: आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त
बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के सफाईकर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार से मिले आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गई। वार्ता के बाद सफाईकर्मी गुरुवार शाम से ही काम पर लौट आए। इससे पहले सुबह निगम के पुराने कार्यालय के समीप मोहन हरी के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताया। इस बाबत मोहन हरी ने कहा कि मजबूरीवश हड़ताल करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर कई बार निगम प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई, जिससे कर्मियों में आक्रोश बढ़ रहा था। हड़ताल के कारण निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई इलाकों में कचरा नहीं उठने से लोगों को परेशानी हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.