बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी। वार्ता में सकारात्मक पहल के बाद सफाईकर्मी गुरुवार शाम से ही अपने कार्य पर लौट आए। इससे पूर्व सुबह निगम के पुराने कार्यालय के समीप मोहन हरी के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कई बार निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। सफाईकर्मी नेता मोहन हरी ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से उनमें नाराजगी बढ़ रही थी। उन्होंने बताया...